{"_id":"5b19e6cb4f1c1bf66e8b6ebf","slug":"jee-main-counselling-starts-for-uttarakhand-new-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन के काउंसिलिंग शुरू, नए इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले का सुनहरा मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई मेन के काउंसिलिंग शुरू, नए इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले का सुनहरा मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jun 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
JEE Main Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में इस साल नया इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू हो गया है। यह उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का संघटक कॉलेज है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार से जेईई मेन के तहत इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग शुरू हो गई। उत्तराखंड में इस बार 8070 सीटों पर दाखिले का मौका है। अभ्यर्थी 16 जून तक ऑनलाइन च्वाइस भर सकते हैं।
विज्ञापन
टनकपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शुरू हुआ है। इसमें सिविल इंजीनियरिंग की 65 और मेकेनिकल इंजीनियरिंग की 65 सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है। सूबे के होनहारों को इससे सीधे तौर पर 130 बीटेक सीटों का लाभ मिलेगा। तकनीकी विवि की ओर से बृहस्पतिवार से बीटेक की जेईई मेन काउंसिलिंग शुरू कर दी गई। ऑनलाइन काउंसिलिंग का शुल्क 2,000 रुपये है। जेईई मेन की काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण, शुल्क जमा कराने और च्वाइस भरने के लिए 16 जून अंतिम तिथि है। 18 जून को सीट आवंटन किया जाएगा। पहले चरण के तहत आवंटित सीट पर 19 से 23 जून के बीच दाखिला हो सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में सीटों की स्थिति
ऑल इंडिया कोटा : 2,448
राज्य कोटा जनरल : 3,123
राज्य कोटा एससी : 960
राज्य कोटा एसटी : 187
राज्य कोटा ओबीसी : 670
कश्मीरी माइग्रेंट : 267
ट्यूशन फीस वेवर स्कीम : 415
कुल सीटों की संख्या : 8070
यहां भरें अपनी च्वाइस : www.ukcounseling.nic.in
उत्तराखंड में 12085 ने पास किया जेईई मेन
JEE Main Exam
उत्तराखंड में इस साल 12,085 अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन क्वालिफाई की है। प्रदेश में देव बिष्ट ने जेईई मेन में पहली रैंक हासिल की है। देव की ऑल इंडिया में 269वीं रैंक है। उत्तराखंड तकनीकी विवि ने उत्तराखंड जेईई मेन का डाटा जारी कर दिया है। इसके साथ ही सूबे में इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग शुरू हो गई है।
प्रदेश से इस साल करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने जेईई मेन में हिस्सा लिया था। इनमें से 12085 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। तकनीकी विवि की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक देव बिष्ट ने राज्य में पहली रैंक, सनज अग्रवाल ने राज्य में दूसरी रैंक और वासु सिंघल ने राज्य में तीसरी रैंक हासिल की है। सीबीएसई ने जब जेईई मेन का रिजल्ट जारी किया था तो केवल जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वालों की रैंक जारी हुई थी। इसमें कोई स्टेट रैंक जारी नहीं की गई थी। राज्यों की काउंसिलिंग के लिए सीबीएसई ने स्टेट रैंक जारी की है। सबसे अंतिम 12085 स्टेट रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी को ऑल इंडिया 10,74,206वीं रैंक मिली है।
जेईई मेन में राज्य के टॉप-10 होनहार
छात्र का नाम स्टेट रैंक ऑल इंडिया रैंक
देव बिष्ट 1 269
सनज अग्रवाल 2 489
वासु सिंघल 3 584
पराक्रम 4 604
शिवम मित्तल 5 724
देवांक राजवंशी 6 729
सत्यम विकसित पंसारी 7 1014
इशिता कौल 8 1911
अनुभव कौशिक 9 2082
प्रियांश अग्रवाल 10 2206

कमेंट
कमेंट X