फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Campaign to make Aadhaar card will run in villages near China border Ministry of Home Affairs sent advisory

Uttarakhand: चीन सीमा के पास बसे गांवों में चलेगा आधार कार्ड बनाने का अभियान, गृह मंत्रालय ने भेजी एडवाइजरी

Wed, 10 May 2023 02:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 May 2023 02:30 PM IST
सार

उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले चीन की सीमा के पास हैं। इसी तरह पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत की सीमा नेपाल को छूती है। चीन और नेपाल सीमा से सटे इन जिलों में स्थित गांव सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां यहां हमेशा चौकन्नी रहती हैं।

विज्ञापन
Campaign to make Aadhaar card will run in villages near China border Ministry of Home Affairs sent advisory
चीन सीमा क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चीन सीमा के पास बसे गांवों में आधार कार्ड बनाने का अभियान तेज होगा। नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही पुराने आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी हुई है। अपर सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी) व सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की निदेशक निकिता खंडेलवाल के मुताबिक, मंत्रालय के निर्देश पर सीमांत जिलों में आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों को सक्रिय किया जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले चीन की सीमा के पास हैं। इसी तरह पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत की सीमा नेपाल को छूती है। चीन और नेपाल सीमा से सटे इन जिलों में स्थित गांव सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां यहां हमेशा चौकन्नी रहती हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हैंडपंप पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नहाते देख जुट गई भीड़, तेजी से वायरल होने लगा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की हाल में मिली एडवाइजरी इसकी तस्दीक कर रही है। माना जा रहा है कि मंत्रालय सीमांत क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ उन बाहरी लोगों की पहचान कर लेना चाहता है, जो वहां जाकर बसे हैं। इसके लिए इन सभी क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, 50 से अधिक ऐसे गांवों में सघन सर्वे के लिए नए आधार कार्ड बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए आधार केंद्रों को सक्रिय करने के लिए कहा गया है। लोगों को आधार अपडेट करने और नए आधार कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed