{"_id":"667caf79b3880943b00063c4","slug":"campaign-launched-against-encroachment-in-vikas-nagar-fine-of-rs-10000-each-imposed-on-20-shopkeepers-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-443361-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, 20 दुकानदारों पर 10-10 हजार का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, 20 दुकानदारों पर 10-10 हजार का लगा जुर्माना
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने विकासनगर मुख्य बाजार में बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर सामान रखने पर 20 दुकानदारों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं, ठेली फड लगाने वालों से 250-250 रुपये अर्थदंड वसूला गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मुख्य बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण बड़ी परेशानी होती है। आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसी को देखते हुए थाना पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस को देख दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। कई ठेली और फड़ व्यापारी सामान को समेट कर भागने लगे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश साह ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर 20 दुकानदारों और ठेली लगाने वालों पर पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।