फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   campaign against drunk drivers police station full with seized vehicle in dehradun

महंगी कारों से फुल हुए देहरादून के थाने, रसूखदार कर रहे पुलिस अधिकारियों को फोन, ये है पूरा मामला

Mon, 16 Sep 2019 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Sep 2019 10:29 AM IST
सार

  • शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार चला रही अभियान
  • शुक्रवार को 34 और शनिवार को 40 वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
  • सीज कारों को छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों को फोन कर रहे कई रसूखदार

विज्ञापन
campaign against drunk drivers police station full with seized vehicle in dehradun
सीज की गईं कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान क्या चलाया, शहर के कुछ थाने लक्जरी कारों से फुल हो गए। पटेलनगर, डालनवाला और कैंट थाने में तो कारों को खड़ा करने तक की जगह नहीं है। इनमें कई कार शहर के रसूखदारों लोगों की भी हैं।

विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार रात से अभियान छेड़ा हुआ है। शुक्रवार रात 34 और शनिवार रात 40 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनके वाहन सीज कर दिए गए। सीज होने वाले वाहनों में ज्यादातर कार हैं। इनमें भी कई महंगी और लक्जरी कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों को फोन भी कर रहे हैं कई रसूखदार

सीज हुई कारों को छुड़ाने के लिए कई रसूखदार पुलिस अधिकारियों को फोन भी कर रहे हैं। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि शनिवार रात 40 वाहनों को सीज किया गया। चालकों का मेडिकल कर हालत ठीक होने की स्थिति में उन्हें निजी मुचलकों पर जमानती के साथ थाने से छोड़ा जा रहा है। जबकि सीज हुए वाहन कोर्ट से ही छोड़े जाएंगे। शनिवार को सबसे अधिक 12 वाहन पटेलनगर थाना क्षेत्र में सीज हुए। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी तरह का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक महिला पर भी कार्रवाई
शनिवार रात शराब पीकर वाहन चलाने पर एक महिला के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला शराब पीकर कार चला रही थी। चालान काटने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उसे जमानत पर परिजनों को सौंपा गया। जबकि उसकी कार को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed