{"_id":"667509647f68a37b6f0c6368","slug":"cabinet-minister-ganesh-joshi-vehicle-accident-damaged-while-going-to-a-yoga-program-dehradun-news-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: योग कार्यक्रम में जाते हुए मंत्री गणेश जोशी के वाहन आपस में टकराए, इमरजेंसी ब्रेक लगने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: योग कार्यक्रम में जाते हुए मंत्री गणेश जोशी के वाहन आपस में टकराए, इमरजेंसी ब्रेक लगने से हुआ हादसा
Fri, 21 Jun 2024 03:41 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:41 PM IST
सार
योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले में चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। हालांकि मंत्री गणेश जोशी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले के वाहन आपस में टकरा गए और जिस वाहन में मंत्री सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंत्री जोशी सुरक्षित हैं। घटना देहरादून में राजपुर रोड के पास हुई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...International Yoga Day 2024: केदारनाथ से लेकर ऋषिकेश हरिद्वार तक....तस्वीरों में देखें देवभूमि में योग उत्सव
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से दुर्घटना हुई। वाहन को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया, जिससे काफिले में चल रहे वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालांकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया। सभी प्रकार की जांच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जांच के बाद घर भेज दिया है।