फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Minister Ganesh Joshi took a meeting to prepare for the tourist season, did not give one day's salary to the doctor who was absent from duty.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर ली बैठक, ड्यूटी से नदारत मिले डाँक्टर का एक दिन का वेतन काटने के दिए न

Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Ganesh Joshi took a meeting to prepare for the tourist season, did not give one day's salary to the doctor who was absent from duty.
‘अवैध निर्माण करने वालों का चालान करने का सिस्टम बंद करो और अवैध निर्माण पर सीधे बुलडोजर चलाओ, एमडीडीए सिर्फ चालान करके खानापूर्ति कर रहा ये सब नहीं चलेगा।’ अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का फरमान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन की तैयारियों को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में एमडीडीए के अधिकारियों से कहा। इससे पहले उन्होंने सैंट मैरी अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर का एक दिन का वेतन काटने के आदेश सीएमएस को दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुधार लें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी नगर पालिका सभागार में पर्यटन सीजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पेयजल निगम ने पूरा शहर खोद दिया लेकिन सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक नहीं किया गया है। कैबिनेट मंत्री के सवाल पेयजल निगम का अधिशासी अभियंता मसूरी में क्यों नहीं रहता है? इस सवाल का जवाब पेयजल निगम के अधिकारी नहीं दे सकें तो कैबिनेट मंत्री नाराज हो गए। बैठक में कई सभासदों ने पेयजल लाइन और सीवर लाइन एक साथ बिछाने की भी शिकायत की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाया तो शहर कोतवाल ने स्टाफ की कमी की समस्या गिनाईं। स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सीएमओ को फोन पर डॉक्टरों के देरी से अस्पताल आने पर नाराजगी जताई। ईएनटी डॉक्टर का अटैचमैंट खत्म करके उन्हें मसूरी भेजने के लिए भी कहा। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मसूरी में काम ठीक नहीं करेगें तो उन्हें मसूरी से हटा दिया जाएगा। बैठक में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवजाल, डीएफओ कहकंशा नसीम, एसडीएम नरेश चद्र दुर्गापाल, ईओ यूडी तिवाङी, एसडीओ उर्जा निगम पंकज थपलियाल, सभासद अरविंद सेमवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed