फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cabinet meeting decision

किसानों, गरीबों पर मेहरबान हुई सरकार

Fri, 06 Jun 2014 11:35 AM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Jun 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
cabinet meeting decision

अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को राज्य कैबिनेट की पहली बार हुई बैठक में सरकार ने प्रदेश के हजारों किसानों को साधते हुए दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को 800 रुपए प्रतिमाह पेंशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


बैठक में यह फैसला किया गया कि वन पंचायतों को भी अब विधायक निधि से धन मिल सकेगा। अल्मोड़ा में अपर माल रोड से धारानौला तक ढाई किमी लंबे सुरंग मार्ग के निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति देते हुए तकनीकी और सर्वेक्षण के बाद डीपीआर तैयार करने सहमति दी गई।
विज्ञापन


संभवत: यह उत्तराखंड के पहला सुरंग मार्ग होगा, हालांकि हिमाचल प्रदेश में सुरंग मार्ग पर पहले से ही काम चल रहा है। इसके साथ ही हाल में की गई नई घोषणाओं के खर्चे के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन पंचायतों को विधायक निधि से मिलेगा धन

cabinet meeting decision

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने पत्रकारों को फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को 800 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी, लेकिन यह पेंशन तभी मिलेगी जब संबंधित किसान को कोई अन्य पेंशन नहीं ले रहा हो।

कैबिनेट में यह भी फैसला हुआ कि वन पंचायतों को भी अब महिला और युवक मंगल दलों की तरह विधायक निधि से धन मिल सकेगा।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के लिए भूमि के उपयोग (लैंड यूज) को स्वत: परिवर्तित मान लिया जाएगा। भूमि के उपयोग के लिए अलग से परिवर्तन नहीं कराना पड़ेगा।

भू-उपयोग के लिए एक्ट में होगा संसोधन

cabinet meeting decision

यह भी तय हुआ कि भू-उपयोग के संबंध में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट को भी पुनर्स्थापित किया जाएगा। कैबिनेट ने राज्य संस्कृति शिक्षा परिषद और पैरा एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद के गठन को भी मंजूरी दी है।

अल्मोड़ा और पुरोला में हैरिटेज भवनों के रखरखाव के लिए 50-50 लाख रुपए मंजूर किए गए। कैबिनेट ने पैरा मेडिकल नियमावली को मंजूरी दी है।

संविदा में कार्यरत आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय हुआ। इस कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, मुख्य सचिव और वित्त सचिव सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

गैरसैंण के ल‌िए 50 करोड़ की मंजूरी

cabinet meeting decision
मंत्रिमंडल ने शहरी विकास विभाग के ढांचे को भी मंजूरी दी। इसमें 72 कर्मचारी होंगे। कैबिनेट ने यह भी फैसला लिया कि खाद्य सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 15 अगस्त से लागू होगी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से वंचित लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

गैरसैंण के विकास के लिए गैरसैंण अवस्थापना पुर्ननिर्माण प्राधिकरण गठित करने और इसके लिए 50 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई।

यह भी तय हुआ है कि सरकारी भवनों और अन्य कार्य के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं हो तो जिलाधिकारी प्राइवेट (नाप जमीन) भी खरीद सकेंगे।

सस्ते किराए पर हेलीकॉप्टर सेवा की मंजूरी

cabinet meeting decision

गरीब लोगों के इलाज के लिए दी जाने वाली व्याधि निधि का सरलीकरण करने का फैसला हुआ ताकि इसके अंतर्गत लोगों को पैसा आसानी से मिल सके।

कैबिनेट ने फैसला लिया कि पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत व्यास, जोहार और दारमा घाटी के लिए धारचूला से सस्ते किराए पर माह में दो बार हेलीकॉप्टर सेवा चलेगी।

इसके अलावा व्यास, दारमा और मुनस्यारी के सियालेक, बालिंग और मर्तोली में ग्रामीणों के प्रवास के दौरान छह माह तक एक-एक डॉक्टर और एक-एक फार्मेसिस्ट हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे।

रोस्टर प्रणाली से पहाड़ पर डॉक्टरों की तैनाती

cabinet meeting decision

हर एक माह में दूसरे डॉक्टर और फार्मेसिस्ट की ड्यूटी लगेगी और छह माह बाद जब ग्रामीण वहां से लौट आएंगे तो डॉक्टर फार्मेसिस्ट की ड्यूटी भी समाप्त हो जाएगी।

बैठक में डा. इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, प्रीतम सिंह पंवार, मंत्री प्रसाद नैथानी, दिनेश अग्रवाल, हरीश दुर्गापाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश धनै शामिल थे।

मुख्य सचिव ने बताया कि सुरेंद्र राकेश विदेश यात्रा पर होने के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed