फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cabinet may be expanded after Bageshwar by-election allocation of responsibilities Uttarakhand news in hindi

Bageshwar By-Election: उपचुनाव के बाद हो सकता कैबिनेट विस्तार और दायित्वों का आवंटन, चर्चाओं पर लगेगा विराम

Mon, 28 Aug 2023 01:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Aug 2023 01:59 PM IST
सार

जब भी मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा होता है तो पार्टी में कैबिनेट विस्तार व दायित्वों की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन अब माना जा रहा है कि बागेश्वर उप चुनाव के बाद मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट का विस्तार व दायित्वों का आवंटन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Cabinet may be expanded after Bageshwar by-election allocation of responsibilities Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के आवंटन की चर्चाओं पर बागेश्वर उपचुनाव के बाद विराम लग सकता है। उपचुनाव के लिए कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के आवंटन की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस संबंध में चर्चा हुई है।

विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में चार कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली है। इसके अलावा सरकार ने निगम, बोर्डों में दायित्वों का आवंटन नहीं किया है। लंबे समय से धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार व दायित्व आवंटन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जब भी मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा होता है तो पार्टी में कैबिनेट विस्तार व दायित्वों की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  समर्थ पोर्टल से यूजी के दाखिले बंद, कंपार्टमेंट वाले छात्र परेशान, केवल इन्हें मिल रहा अब दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से अलग से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीएम ने सरकार के कामकाज की जानकारी दी। साथ ही कैबिनेट विस्तार व दायित्वों को लेकर चर्चा की। माना जा रहा है बागेश्वर उप चुनाव के बाद मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट का विस्तार व दायित्वों का आवंटन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed