फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Buying any new vehicle is considered auspicious during

Dehradun News: नवरात्र के पहले दिन मां डाट काली मंदिर में एक हजार नए वाहनों की पूजा

Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Buying any new vehicle is considered auspicious during
Iमां डाट काली मंदिर में नए वाहनों की लगी रही लाइनI
विज्ञापन




शारदीय नवरात्र में कोई भी नया वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। नवरात्र के पहले दिन नए वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। पहले दिन ही मां डाट काली मंदिर में 1050 भक्तों ने नए वाहनों की खरीदारी कर पूजा-अर्चना कराई और मां की चुनरी अपने वाहन पर बंधवाई।



दून में सहारनपुर रोड स्थित मां डाट काली मंदिर में नए वाहन की खरीदारी के बाद लोग वाहन को पूजा के लिए मंदिर में लेकर आते है। मंदिर में पूजा-अर्चना कर वाहन पर मां की चुनरी बांधी जाती है। मान्यता है कि मां की चुनरी वाहन और उसके चालक की हमेशा रक्षा करती है। रविवार को डाट काली मंदिर में नए वाहन की लाइन लगी रहीं। मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि कोई भी नया कार्य शुरू कराने से पहले या नया वाहन लेने से पहले मां डाट काली के दर्शन किए जाते है। वाहन पर बांधी गई मां की चुनरी वाहन और उसके चालक की हमेशा रक्षी करती है। नवरात्र के पहले ही दिन देहरादून, सहारनपुर और अन्य जगहों से भी 1050 लोगों ने नए वाहन की पूजा कराई है।
विज्ञापन








Iधूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंतीI



शहर में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती की गई। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें डांडिया डांस आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान लक्की ड्रॉ में स्कूटी प्रथम पुरस्कार, एलईडी टीवी द्वितीय पुरस्कार और साइकिल तृतीय पुरस्कार सहित पचास पुरस्कार विजेताओं को वितरित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचे निरंजन पीठाधीश्वर 1008 आचार्य कैलाशानंद गिरि महाराज ने अग्रवाल समाज को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के सिद्वांतों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, महामंत्री सिद्वार्थ उमेश अग्रवाल, मुकेश गोयल, आदेश मंगल, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन के 5147 वें जन्मोत्सव को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। माल्यार्पण कर सामूहिक आरती की गई। अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने अग्रसेन जन्मोत्सव को एकता व अखंडता के रूप में प्रदेश में पर्व के रूप में मनाने की मांग की। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय गर्ग, महामंत्री फतेह चंद गर्ग, डीसी बंसल, रामगोपाल गोयल, दीपक सिंघल, रोशन अग्रवाल, विनय गोयल, राजेंद्र गोयल, विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।



Iसमाजवाद के सबसे बडे प्रवर्तक थे अग्रसेनI





अग्रवाल समाज वैश्य मंच ने महाराजा अग्रसेन की जय, कुलदेवी महालक्ष्मी की जय, अग्रवाल वैश्य एकता जिंदाबाद के जयकारें लगाए। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के सबसे बडे प्रवर्तक थे। उन्होंने सभी को आपस में मिलजुल कर रहना सिखाया। इस अवसर पर रीना सिंघल, दीपक गर्ग, अनामिका, केएम अग्रवाल, विक्की गोयल, आदित्य अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा और अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अग्रसेन जयंती पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व इसरो वैज्ञानिक एसके मित्तल ने अग्रसेन जयंती पर सभी का बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश मित्तल, वीरेंद्र प्रकाश गुप्ता, गिरीश गर्ग, धनश्याम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






Iकालिका मंदिर में पूरी होती है भक्तों की सच्चे मन की मुरादI

कालिका मार्ग स्थित मां कालिका मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से जो कुछ मांगता है मां उसकी हर मनोकामना पूरा करती हैं। मंदिर का इतिहास भी काफी रोचक है। शहर के मां कालिका मंदिर की स्थापना 1954 में हुई थी। बताया जाता है कि उस समय मंदिर के समीप एक बरसाती नाला था। इसके पास ही शिला के आकार का खंडहर था। तब बालयोगी सर्वदास महाराज के सपने में खंडहर और माता की मूर्ति स्थापित होने का दृश्य दिखा। तभी उन्होंने उस जगह की खोदाई कराई और उन्हें वहां से हनुमान जी की प्रतिमा और फिर चांदी की मां की प्रतिमा मिली। इसके बाद मां की मूर्ति के अंश भी मिले। उन्होंने जयपुर पहुंचकर सपने में आई उसी स्वरूप की मूर्ति तलाशनी शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी मूर्ति नहीं मिली, तभी जयपुर में एक बालिका उनका हाथ पकड़कर उन्हें दुकान तक ले गई। तभी उन्होंने वहां से मूर्ति लेकर कालिका मंदिर की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed