फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus overturned in gangotri

उत्तराखंड: राजस्थान के यात्रियों को गंगोत्री ले जा रही बस पलटी, नौ यात्री घायल

Sat, 28 Apr 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Updated Sat, 28 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
bus overturned in gangotri
bus accident - फोटो : amar ujala

राजस्थान के यात्रियों को लेकर गंगोत्री जा रही एक बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर फकोट (बेमर) के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन


दुर्घटना में नौ यात्री घायल हो गए, जिन्हें नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बस में चालक-परिचालक सहित कुल 35 यात्री सवार थे। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


हरिद्वार से राजस्थान के यात्रियों को लेकर गंगोत्री जा रही बस शनिवार शाम फकोट (बेमर) के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। चंबा की तरफ से आ रहे एक वाहन को पास देते वक्त चालक बस को मलबे की तरफ ले गया, जहां बस पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में प्रदीप आचार्य (40) पुत्र पुरुषोत्तम आचार्य पाली राजस्थान, मीरा बाई (37) निवासी ग्राम मुडियाण, हरीकृष्णा (63) पुत्र अचला राम और उनकी पत्नी पार्वती (55), सोना राम (55) पुत्र शंकर लाल, गीता देवी (45) पुत्र लक्ष्मणदास सभी निवासी सोजत,  विमला देवी (45) पत्नी जेठाराम निवासी महावीर नगर पाली, पानी देवी (54) पत्नी अमर चंद निवासी बेरघाट पाली, कन्या (60) निवासी सुमेरपुर पाली घायल हो गए हैं। जाजल चौकी प्रभारी राजेंद्र असवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चल रहे चालक की तलाश की जा रही है। 
 

ब्रेक फेल होने पर सड़क पर पलटी बस, तीन चोटिल

bus overturned in gangotri
bus accident
श्रीनगर से लंबगांव जा रही एक मिनी बस पौखाल महाविद्यालय के समीप सड़क पर पलट गई। बस में चालक परिचालक सहित 30 यात्री सवार थे। इनमें से तीन यात्री चोटिल हो गए, जिन्हें पीएचसी पिलखी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक न लगना बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां होने पर एआरटीओ ने सुबह चेकिंग के दौरान कीर्तिनगर में चालान भी काटा था। चालक के पास लाइसेंस न होने पर परमिट निरस्त करने की संस्तुति की है। 

शनिवार सुबह एक मिनी बस श्रीनगर से लंबगांव जा रही थी। दोपहर बस पौखाल में पीजी कॉलेज के समीप बैंड पर सड़क पर ही पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने सवारियों को बस से निकाला। इनमें से तीन लोग चोटिल थे, जिन्हें निजी वाहन से पिलखी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में आशीष (13) पुत्र मंगल लाल, सरस्वती देवी (38) पत्नी मंगल लाल निवासी सांकरी घनसाली, बच्ची राम (59) पुत्र आत्मराम निवासी टकोलीसैंण कीर्तिनगर चोटिल हो गए थे। पिलखी अस्पताल में उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। 

एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुबह उन्होंने कीर्तिनगर में क्षमता से छह सवारियां अधिक बैठाने पर चालान किया था। चालक के पास लाइसेंस न होने पर परमिट निरस्त करने की संस्तुति की गई है। बताया कि बस को सीज किया जा रहा था, लेकिन उसमें सवार यात्रियों ने विरोध किया। यात्रियों के अनुरोध पर ही बस को छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed