फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus overturned in bhowali

चालक ने दिखाई सूझबूझ और बचा ली 17 सैलानियों की जान, जानेंगे तो करेंगे सलाम

Sat, 28 Apr 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Updated Sat, 28 Apr 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
bus overturned in bhowali
bus accident in bhowali - फोटो : amar ujala

हल्द्वानी-रानीबाग मार्ग स्थित क्वेराली के पास भीमताल से दिल्ली वापस जा रही सैलानियों से भरी बस ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन


बस में सवार कुल 17 सैलानियों में से सात लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें पुलिस ने हल्द्वानी के ब्रजलाल अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, सैलानियों ने बस चालक की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि ब्रेक फेल होने के बाद भी ड्राइवर ने बस को खेत की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक भीमताल के 'द फन' होटल से दिल्ली लौट रही बस यूपी 22एटी 0887 हल्द्वानी मार्ग स्थित क्वेराली के पास ब्रेक फेल होने से सड़क में पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से मामूली रूप से घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक जसवीर सिंह निवासी तिलक नगर नई दिल्ली ने पुलिस को बताया कि अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिस पर उसने सैलानियों की जान बचाने के लिए बस को सड़क के ऊपर की तरफ खेतों की ओर मोड़ दिया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

सभी पर्यटक गुजरात और महाराष्ट्र के रहने वाले

bus overturned in bhowali
bus overturned - फोटो : amar ujala
बस में सवार सभी पर्यटक गुजरात और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो अपने रिश्तेदार नवीन पटेल पुत्र अरविंद पटेल निवासी कृति नगर दिल्ली के साथ 24 अप्रैल को नैनीताल, भीमताल घूमने पहुंचे थे। 

सभी सैलानी भीमताल के द फन होटल में ठहरे थे, जो शुक्रवार को बस से दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन क्वेराली के पास बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया और 17 यात्रियों में से सात लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों की स्थानीय लोगों ने मदद की। ब्रजलाल अस्पताल के जीएम सुरेश जोशी ने बताया कि लेखा सिंह के कालर बोन और परिचालक के हाथ में फ्रेक्चर होने से उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

हादसे में घायल हुए सैलानी 
लेखा सिंह पुत्री जमुना दास निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र, रेखा बेन पत्नी नवीन पटेल निवासी अहमदाबाद, नवीन पुत्र अरविंद पटेल निवासी अहमदाबाद, अशोक, चंद्रा देवी, लक्ष्मी दी, दीप्ति निवासी अहमदाबाद के सभी घायलों को पुलिस, होटल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने हल्द्वानी के अस्पताल में भेजा।  
 

होटल मैनेजर ने अपने वाहन से अस्पताल भेजे घायल 

bus overturned in bhowali
bus overturned - फोटो : amar ujala
द फन होटल भीमताल के मैनेजर ने अपने वाहनों से कुछ घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया।

मैनेजर ने कहा कि जैसे ही उन्हें बस दुघर्टना की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और घायल सैलानियों को अस्पताल लेकर गए।  

घटनास्थल पर ये लोग रहे मौजूद 
बस पलटने की सूचना मिलते ही सीओ आरएस नबियाल, प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्य, एसआई जोगा सिंह, धर्मेंद्र मेहता, यूंका नेता नितेश बिष्ट, जीवन पलडिया आदि लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed