फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus Overturned during overtake on highway in rishikesh

देहरादून: ओवरटेक करते वक्त पलटी सवारियों से भरी सिटी बस, 15 लोग बुरी तरह घायल

Fri, 14 Sep 2018 06:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला Updated Fri, 14 Sep 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
Bus Overturned during overtake on highway in rishikesh
bus accident

देहरादून डोईवाला मार्ग पर मणिमाई मंदिर जंगल के पास ओवरटेक करते हुए सिटी बस पलट गई, जिसके कारण 15 लोग घायल हो गए। 108 आपातकालीन सेवा से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया, जहां से गंभीर घायल छह लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली ओमवीर सिंह रावत ने बताया कि करीब ढाई बजे देहरादून की ओर से सिटी बस डोईवाला की ओर आ रही थी। इसी बीच से एक अन्य सिटी बस तेज रफ्तार से आगे चल रही बस को ओवरटेक करने लगी तो बस चालक से अनियंत्रित होकर एक ओर खड्ड में जाकर पलट गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 108 मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भरती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दीपांशु 14 पुत्र श्रीनिवास उनियाल डोईवाला, सिद्धार्थ उनियाल 16, अनुष्का शर्मा 23 पुत्री अनिरुद्ध सोलंकी जौलीग्रांट, निर्मल सिंह पुत्र विजय पाल सिंह चौक बाजार डोईवाला, गौरव ठाकुर 17 पुत्र देशराज डोईवाला, मानसी सैनी 18 पुत्री हरि खता रोड डोईवाला, कुंवर सिंह 63 पुत्र सुंदर सिंह निवासी मिस्सरवाला डोईवाला, पार्वती 40 पत्नि रमेश डोईवाला, कांता देवी 40 पत्नी दयाल सिंह निवासी डोईवाला को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियां उठाने को चलती है जद्दोजहद

Bus Overturned during overtake on highway in rishikesh
bus accident

वहीं गंभीर हालत होने पर मुकेश 25 पुत्र आत्माराम निवासी सत्तीवाला डोईवाला, संतोष सिंह 30 पुत्र प्रेम बहादुर सिंह निवासी भानियावाला, नवेद रहमान 23 पुत्र अफसर हुसैन निवासी खेड़ा नवादा बरेली उत्तर प्रदेश, शमीम अहमद 32 पुत्र सूखा अहमद निवासी चांदमारी डोईवाला, भावना 27 पत्नि अभय कुमार निवासी डोईवाला के अलावा सुनीता 35 पत्नि मनोरथ निवासी विस्थापित अठूरवाला को जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।  

सवारियां उठाने को चलती है जद्दोजहद
सिटी बस चालक सवारियां उठाने के चक्कर में सवारियों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। देहरादून शहर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए समय अंतराल पर सिटी बस लगाई गई हैं। मानक से अधिक सवारियों को बैठने से लेकर सीमा से अधिक गति से सिटी बसों को चलते हुए देखा जा रहा है। नंबर लिखाकर अधिक चक्कर लगाने की होड़ के चलते सवारियों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। जबकि क्षेत्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, स्कूली बच्चे इन बसों से अधिक आवाजाही करते हैं। पुलिस की ओर से भी कार्रवाई नहीं होने से सिटी बस चालकों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed