फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus full of passengers overturns while trying to avoid

Dehradun News: स्टंटबाजों को बचाने में पलटी सवारियों से भरी बस, 15 यात्री घायल

Tue, 06 Oct 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Bus full of passengers overturns while trying to avoid
देहरादून-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेरपुर के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि सात गंभीर घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक निजी बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। 24 सीटर इस बस में क्षमता से अधिक 26 यात्री सवार थे। जैसे ही बस शेरपुर के पास पहुंची, तभी सामने दो युवक बाइक पर कथित तौर पर स्टंट करते नजर आए। इसी दौरान उनकी बाइक रपट गई और दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े। अचानक सामने गिरे बाइक सवारों की जान बचाने के लिए बस चालक ने ब्रेक लगाते हुए स्टेयरिंग तेजी से सड़क किनारे खाली भूखंड की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन


इस कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस के भीतर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर सहसपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हैं ये सात घायल

सुभारती अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने बताया कि हादसे में घायल सात मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें मध्य प्रदेश निवासी संतोष (58) व अरुण भालसे (52), शिमला बाईपास निवासी अकरम खान, बाढ़वाला निवासी तीन वर्षीय मासूम माही व विक्रम (25), धर्मावाला निवासी सोरन सिंह (52) और डुंगियारा निवासी पुरो देवी (59) शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इनमें से चार मरीज हड्डी रोग, दो सर्जरी और एक ईएनटी विभाग में भर्ती है। सभी का उपचार पीएम राहत योजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed