फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus fell into ditch during return from marriage in kashipur

उत्तराखंड: बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, दो दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल, तीन गंभीर घायल

Sun, 28 Apr 2019 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bus fell into ditch during return from marriage in kashipur
बस को निकाली क्रेन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के काशीपुर में धीमरखेड़ा से मुरादाबाद के गांव अदलपुर लौट रही बरात की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। खाई में पानी होने के कारण अनिष्ट की आशंका से वहां चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को सीधा कराया। इस हादसे में करीब दो दर्जन बरातियों को मामूली चोटें आई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद थाना डिलारी के गांव अदलपुर निवासी अहमद हसन के बेटे अली हसन की बरात आईटीआई के गांव धीमरखेड़ा निवासी युसुफ अली मिस्री के घर आई थी। निकाह के फौरन बाद बस संख्या यूपी 16 ए/4365 का चालक जल्दी चलने की जिद करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना था कि उसे एक और बरात लेकर जाना है। बरात के लौटने पर चालक ने बस तेज रफ्तार में दौड़ा दी। पैगा गांव के सामने बेकाबू बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। खाई में पानी भरा होने के कारण बरातियों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई। 

सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। क्रेन से बस को सीधा कराया गया। बस में सवार दो दर्जन लोगों को मामूली चोटें आईं है। जबकि ग्राम अदलपुर निवासी सैफ़ुद्दीन 45, जावेद 30, वाहिद 60 को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।                              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed