उत्तराखंड: बारातियों की बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 24 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग की बसुकेदार तहसील क्षेत्र के बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर क्यूंजा से डालसिंगी जा रही बारात की बस 100 मीटर गहरी खाईं जा गिरी। हादसे में 13 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए।
स्थानीय व निकटवर्ती गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से अधिकांश को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि और जिला स्वास्थ्य केंद्र रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी मची है।
सोमवार शाम करीब 5:45 बजे डालसिगी गांव से करीब सौ मीटर पहले यूके-13-0639 बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाईं में जा गिरी। पुलिस के अनुसार बस में 28 से अधिक बाराती सवार थे।
घटना में मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी
हादसे में अभी तक एक अज्ञात समेत नीरज (13) पुत्र शिव सिंह, मातबर सिंह भंडारी (68) पुत्र परम सिंह, निवासी डालसिंगी तथा सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र वचन सिंह निवासी, डुंगर की मौत हो गई है। जबकि 24 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में अधिकांश डालसिंगी गांव के हैं। बस में सवार कई बारातियों का अब तक पता नहीं चला है।
हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। करीब पौन घंटे बाद अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग व बसुकेदार से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी व जवान भी मौके पर पहुंचे। सोमवार को डालसिंगी गांव निवासी शिवचरण सिंह भंडारी के पुत्र अभिषेक सिंह का एक विवाह था।
सुबह गांव से बारात क्यूंजा गांव गई थी। शाम पांच बजे वापसी में दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य तीन-चार वाहन गांव पहुंच गए थे। बस का इंतजार किया जा रहा था। तभी हादसे की खबर आई।