चारधाम यात्रा से लौट रही बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, नौ तीर्थयात्री अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम को चारधाम यात्रा से लौट रही बिहार के तीर्थयात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। शिवपुरी के समीप चारधाम यात्रा से लौट रही एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार चार महिलाओं समेत नौ तीर्थयात्री जख्मी हो गए।
घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि बस में कुल 23 यात्री सवार थे। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर है। थाना मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे चारधाम से लौट रही एक बस को शिवपुरी के समीप बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तिमलूपानी में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
ये हुए घायल
इस दौरान बस चालक विमल नलवा (26) पुत्र सुभाष नलवा निवासी ग्राम अस्सा, तहसील मवाना, गंगानगर, मेरठ, यूपी, जय गोविंद यादव (64) पुत्र त्रिवेणी यादव निवासी ग्राम भागपुर, जिला देवरिया, यूपी, अर्जुन मिस्त्री (65) पुत्र धूमदेव मिस्त्री निवासी मनेर बाजार, पटना, बिहार, बरदराज उपाध्याय (65) पुत्र गूलशेखर उपाध्याय उनकी पत्नी गीता देवी (45) निवासी ग्राम चेला, पोस्ट संदेश, जिला भोजपुर, बिहार, किशोरी शरण पांडे (65) पुत्र स्व. गौरीशंकर पांडे निवासी ग्राम माधवपुर, थाना मनेर, जिला पटना बिहार, मानती देवी (60) पत्नी सच्चिदानंद सिंह, रामपति देवी (65) पत्नी स्व. वकीलराम व देवंती देवी (70) पत्नी मुनदिलकाराम सभी निवासी अमनपुर, जिला पटना, बिहार जख्मी हो गए।
हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर शिवपुरी चौकी से तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला और आपातकालीन सेवा से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी अशोक कश्यप ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मामले में तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बस सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।