फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus and e-rickshaw collide, three injured

Dehradun News: बस और ई-रिक्शा की भिड़त, तीन घायल

Fri, 01 Sep 2023 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bus and e-rickshaw collide, three injured
हरबर्टपुर-पांवटा मोटर मार्ग पर आसन बैराज के समीप बस और ई-रिक्शा की भिड़ंत में रिक्शे में सवार तीन लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा का चालक मौके से फरार हो गया। रिक्शे में चालक समेत चार लोग सवार थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ई-रिक्शा चालक की नशे में होने की बात प्रकाश में आई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर प्राइवेट बस हरबर्टपुर से कुल्हाल की ओर जा रही थी। आसन बैराज के समीप बस की ई-रिक्शा की भिडंत हो गई। हादसे में रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस के शीशे भी टूट गए। मौके पर चीखपुकार और अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग और राहगीर घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर हरबर्टपुर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से घायलों को उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान संजू निवासी विकासनगर, कुर्बान निवासी रामगढ़ और सोयब निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि फरार चालक का पता किया जा रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed