फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Burnt Girl dead after seven days of fire case in safdarjung hospital uttarahand

उत्तराखंड: जिंदा जलाई गई छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर लगाई थी आग

Mon, 24 Dec 2018 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Burnt Girl dead after seven days of fire case in safdarjung hospital uttarahand
dead body - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जिंदा जलाई गई छात्रा सात दिन तक जूझने के बाद जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि मौत करीब 11 बजे हुई। 

विज्ञापन


बता दें कि गत रविवार को छात्रा परीक्षा देकर लौट रही थी, उसी समय रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा। कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:  छात्रा को जिंदा जलाने वाले वहशी की मां, बोलीं ‘इस अपराध की माफी नहीं, उसे कड़ी सजा दें’
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पढ़ें:  छात्रा को जिंदा जलाने के बाद ये काम करने वाला था दरिंदा, अब अपने लिए मांग रहा मौत,बताई ये वजह

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल पौड़ी लाई। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया। 

पढ़ें: सीएम के गले लग फूट-फूटकर रोई जिंदा जली छात्रा की मां, बोलीं बेटी को बचा लो, तस्वीरें भावुक कर देंगी

इसके बाद छात्रा को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया लेकिन सुधार न होने पर उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। जहां आज छात्रा ने दम तोड़ दिया।

पढ़ें: छात्रा को जिंदा जलाकर मां को फोन पर बोला, ' तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, तुम बचा सको तो बचा लो'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed