फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Burning of firecrackers on Diwali has affected the

Dehradun News: प्रदूषण बढ़ने से दोगुने हुए अस्थमा, फेफड़े और गले के मरीज

Wed, 15 Nov 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Burning of firecrackers on Diwali has affected the
दिवाली पर पटाखे जलाने का असर शहर के वातावरण पर पड़ा है और शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। प्रदूषण बढ़ने से अस्पतालों की ओपीडी में सांस, अस्थमा, फेफड़े और गले की समस्या के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में सांस फूलने के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा फेफड़ों की समस्या, गले की समस्या के मरीज भी दोगुने हो गए हैं। पिछले दो दिन में इन समस्याओं के 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। निजी अस्पताल के डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण से बच्चों के साथ बड़े लोगों को भी समस्या हो रही है। फेफड़ों की समस्या भी बढ़ गई है। अस्पतालों की ओपीडी में इन सभी समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। मरीजों का उपचार किया जा रहा है, हालत बेहतर हो रही है।
विज्ञापन




Iप्रदूषण में सिकुड़ जाती है सांस नलीI

निजी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने पर सांस नली सिकुड़ जाती है और सही से सांस नहीं आ पाती। इसलिए फेफड़ों पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जिनका दिल कमजोर है उनके दिल में भारीपन की समस्या, दिल में दर्द की समस्या और हार्ट फेल हो सकता है। इन दिनों इस तरह के मरीज बढ़ गए हैं। प्रदूषण के अलावा सर्दी से भी बचाव जरूरी है। इसलिए सुबह और शाम के समय घर से बाहर ना निकलें। अगर निकलना है तो मास्क लगाकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed