फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bumper transfer in uttarakhand Police Department

देहरादून: जया बलूनी समेत छह पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती

Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Bumper transfer in uttarakhand Police Department
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को सीओ डालनवाला जया बलूनी समेत छह पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए। इसके अलावा सीधी भर्ती के 13 सीओ को तैनाती दी गई है। सीओ पल्लवी त्यागी, अनुज कुमार और विवेक कुमार को दून में पोस्टिंग दी गई है। 

विज्ञापन


नैनीताल में तैनात सीओ रायमन सिंह नवियाल का स्थानांतरण उच्च न्यायालय की सुरक्षा में किया गया है। चमोली से सीओ पुरुषोत्तम दत्त जोशी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, पौड़ी गढ़वाल से सीओ जोधराम जोशी को सहायक सेनानायक आईआरबी द्वितीय हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर से सीओ कमला बिष्ट को सहायक सेनानायक आईआरबी प्रथम बैल पड़ाव और सीओ सुरजीत सिंह को मंडलाधिकारी हरिद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन


दून में सीओ जया बलूनी को पुलिस मुख्यालय में सीओ अपराध बनाया गया है। बलूनी ने पारिवारिक कारणों से स्थानांतरण मांगा था। पीएचक्यू ने सीधी भर्ती से आए सीओ शान्तनु पाराशर को नैनीताल, आशीष भारद्वाज को चमोली, पल्लवी त्यागी को देहरादून, अंकुश मिश्रा को साइबर थाना एसटीएफ, विवेक कुमार को देहरादून, अनुषा बडोला को नैनीताल, दीप शिखा अग्रवाल को ऊधमसिंहनगर, पूर्णिमा गर्ग को हरिद्वार, जूही मनराल को टिहरी, अविनाश वर्मा को हरिद्वार, दीपक सिंह को रुद्रप्रयाग, अमित कुमार को ऊधमसिंहनगर, वंदना वर्मा को पौड़ी गढ़वाल, अनुज कुमार को देहरादून, अनुज को उत्तरकाशी, तपेश कुमार चंद को अल्मोड़ा और संगीता को बागेश्वर में पहली तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed