{"_id":"d68261e428145d5764d8363ab065df0c","slug":"bullion-market-of-dehradun-closed-on-wednesday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन कार्ड के विरोध में दून का सर्राफा बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैन कार्ड के विरोध में दून का सर्राफा बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से दो लाख से ऊपर सोने की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में सराफा कारोबारी संगठित हो गए हैं। सराफा संगठनों ने आह्वान पर बुधवार को दून के सर्राफा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल की ओर से एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सराफा मंडल के पदाधिकारियों ने पैन कार्ड अनिवार्य करने का विरोध किया था।
विज्ञापन
सीमा पांच से दस लाख करने की मांग
व्यापारियों का कहना है कि देश में बेहद कम लोगों के पास पैन कार्ड है। ऐसे में न केवल उन्हें सोना खरीदने में परेशानी होगी बल्कि सराफा कारोबार पर भी बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने यह सीमा पांच से दस लाख रुपये तक बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इसके विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को सभी सराफा दुकानें बंद रखने का ऐलान किया था। व्यापारियों के ऐलान का दून में व्यापक असर दिखा। बंद के तहत ज्यादातर सर्राफा दुकाने बंद रहीं।
स्वर्णकार भी आंदोलन में शामिल
पैन कार्ड अनिवार्यता के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन में स्वर्णकार भी शामिल हो गए हैं। स्वर्णकार संघ ने बैठक में शामिल होकर सराफा कारोबारियों के सुर में सुर मिलाते हुए बाजार बंद रखने का फैसला लिया। जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पंकज मैसॉन ने कहा कि वह एकजुट होकर आंदोलन में हिस्सा लेंगे।