{"_id":"58dd4be64f1c1b370763df68","slug":"bullet-catch-fire-during-ride","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर चलती बुलेट बनी आग का गोला, विदेशी युवक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर चलती बुलेट बनी आग का गोला, विदेशी युवक ने कूदकर बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के पीडब्लूडी तिराहा पर एक चलती बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चला रहे विदेशी पर्यटक ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
सड़क पर गिरने के बाद बुलेट धू-धू कर जलने लगी। दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। गनीमत रही कि पेट्रोल का टैंक नहीं फटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर बुलेट बाइक पर सवार एक विदेशी पर्यटक मुनिकीरेती से ऋषिकेश आ रहा था। खारास्रोत पुल पार करने के बाद जैसे ही पीडब्लूडी तिराहा पर पहुंचा, तभी बाइक से आग की लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक ने बाइक छोड़कर लगाई छलांग
bullet
- फोटो : amarujala
अप्रत्याशित घटना से बौखलाए विदेशी पर्यटक ने बाइक छोड़कर छलांग लगा दी। बाइक बेकाबू होकर मार्ग पर पलट गई।
मार्ग के बीच जलती बाइक को देख लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी नरेश सिंह, मनोज घिल्डियाल राहत बचाव में जुट गए।
जब तक आग बुझाई बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। मुनिकीरेती थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
बाइक चला रहा विदेशी पर्यटक फ्रांस का नागरिक है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। बाइक दिल्ली नंबर की है।