{"_id":"6249f728757d6d279a638147","slug":"building-will-become-a-medium-to-strengthen-social-relations-vikas-nagar-news-drn408106483","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक संबंधो मजबूत करने का माध्यम बनेगा जौनसार भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक संबंधो मजबूत करने का माध्यम बनेगा जौनसार भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन जीवनगढ़ में बनकर तैयार हुए जौनसार बावर भवन का क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर जौनसारी समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने भवन को सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता लाने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृति व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी भवन का उपयोग किया जाएगा।
जौनसार बावर पर्वतीय जनजाति कल्याण समिति के माध्यम से लाइन जीवनगढ में जौनसार भवन का निर्माण कराया गया है। पिछले कई वर्षों से चल रहा भवन के निर्माण का कार्य पूरा हो जाने पर भवन को जौनसारी समाज को समर्पित कर दिया गया। भवन का लोकापर्ण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं से कराया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष पिंगुला नेगी, महासचिव मोहन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के निवासियों के सहयोग से यह कार्य संपन्न हो सका है। उन्होंने कहा कि भवन में क्षेत्र के विकास के लिए बैठकों का आयोजन, शैक्षिक गोष्ठी, छात्रा छात्राओं के पठन पाठन, शादी विवाह उत्सव, जन्म उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेेंगे। उन्होंने कहा कि भवन सामाजिक संबंधो को मजबूत करने के साथ जौनसार बावर की संस्कृति को बढावा देने के काम भी आ सकेगा। लोकापर्ण के अवसर पर रणवीर सिंह तोमर, रामशरण नौटियाल, मूरत राम शर्मा, नारायण सिंह राणा, नवप्रभात, केएस पंवार, बीएल चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, महानंद जोशी, श्याम सिंह चौहान, नत्थी सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह चौहान, डा.दीवान सिंह, डा.अमर सिंह राय, अमिताभ अनिरूद्घ, प्रताप रावत, डा.दौलत राम शर्मा, गंभीर सिंह चौहान मौजूद रहे।