फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Building a strong society with self-reliant women: Shri Mahant Devendra Das

आत्मनिर्भर निर्भर महिलाओं से सशक्त समाज का निर्माण - श्री महंत देवेंद्र दास

Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Building a strong society with self-reliant women: Shri Mahant Devendra Das
महिलाओं को सम्मान देने औरसमाज में उनके प्रति पक्षपात में बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी वैश्विक स्तर पर स्वीकार की गई ‘ब्रेक द बायस’ थीम पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से लैंगिक असमानता को समाप्त करने की पहल के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में विश्व विद्यालय में कार्यरत सभी महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं इसलिए महिलाओं को प्रत्येक स्तर पर आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉॅ. यूएस रावत ने किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. रावत ने कहा कि महिलाएं चाहे मां, बहन अथवा बेटी ही क्यों ना हो उनका जितना दायित्व अपने परिवार के प्रति होता है उतना ही उन्हें समाज के प्रति भी अपनी भूमिका का निर्वाह करना होता है। इसलिए लैंगिक असमानता को जड़ से मिटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2022 महिला दिवस का विषय ‘स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी’ रखा गया है, जिसका वर्तमान के साथ ही भविष्य में महिलाओं के विकास और उनके लिए समाज में समान रूप से अवसरों से हैं। कुलसचिव प्रो. दीपक साहनी ने कहा कि जागरूक महिलाएं ही एक संवेदनशील, बराबरी और न्यायसंगत समाज के निर्माण में सहयोगी हो सकती हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने योगाभ्यास, कविता, लैंगिक असमानता की थीम पर नाटक तथा अन्य प्रस्तुतियां भी दीं। संचालन डॉ. मालविका कांडपाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मनोज गहलौत, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय शर्मा, डॉ. कुमुद सकलानी, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. कीर्तिमा उपाध्याय सहित सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष के अलावा समस्त शिक्षक, स्टॉफ और कर्मचारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed