{"_id":"573508814f1c1bac0d919f36","slug":"bueraucracy-active-after-reinstated-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गठन के साथ ही नौकरशाही हुई एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गठन के साथ ही नौकरशाही हुई एक्टिव
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 May 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
ऑफिसर
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में नए सिरे से सरकार गठन के बाद नौकरशाही नए सिरे से हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री ने नौकरशाहों से कहा है कि वे मंत्रियों, विधायकों से जुड़े तमाम लंबित प्रकरणों का निस्तारण तेजी से करें। मुख्यमंत्री के इस फरमान के बाद मुख्य सचिव ने सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों से कहा कि वह अपने स्तर से इसमें तेजी लाएं। किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
अफसरों से मिलने लगे विधायक
सरकार गिरने के साथ ही मंत्रियों, विधायकों से जुड़े तमाम प्रकरण ठंडे बस्ते में चले गए थे। साथ ही मंत्रियों, विधायकों ने सचिवालय की ओर से रुख कम कर दिया था। राष्ट्रपति शासन के दौरान बेहद कम विधायक थे जो सचिवालय पहुंचकर अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं से राज्यपाल समेत आला अफसरों को अवगत कराया।
विज्ञापन
अब नए सिरे से सरकार का गठन हो गया है और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नए सिरे से कुर्सी संभाल ली है तो मंत्रियों, विधायकों की सचिवालय में न सिर्फ आवाजाही तेज हो गई बल्कि आला अफसरों से मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन