{"_id":"579133844f1c1bf36ec4b42b","slug":"bsp-protest-in-dehradun-against-dayashankar-comment-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो को अपशब्द पर दून में उबाल, सड़कों पर बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो को अपशब्द पर दून में उबाल, सड़कों पर बसपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Jul 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
बसपा का प्रदर्शन
- फोटो : अनिल डोगरा/अमर उजाला, देहरादून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में देहरादून में बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बसपा कार्यकर्ताओं ने दया शंकर सिंह का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर दयाशंकर सिंह पर कड़ी कार्रवाई न की गई तो बसपाई सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बसपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी रोड स्थित बसपा कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में लैंसडौन चौक पहुंचे। वहां पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन
गुजरात में दलितों की पिटाई का मुद्दा भी गूंजा
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गुजरात के राजकोट में दलित परिवारों को भाजपा और शिवसेना के दबंगों द्वारा निर्वस्त्र कर रस्सियों से खींचने, पिटाई करने के मामले में वहां की भाजपा सरकार ने दोषियों पर कोई कारवाई नहीं की। इसके विपरीत भाजपा नेता दयाशंकर ने मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी कर तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर पर कड़ी कार्रवाई करने और राजकोट की घटना के पीड़ित दलित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष अजय पाल आकाश, डॉ. राजेश पाल, शीशपाल सिंह, रमेश कुमार, सत्यपाल, श्याम सिंह, सतेंद्र चोपड़ा, दिग्विजय सिंह, रामबचन राजभर, विजयराम कुकरेती, अनिता वाल्मीकि आदि शामिल रहे।