फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSP Bahujan Samaj Party handed over responsibility to the officials in Pauri and Tehri zone Uttarakhand

Uttarakhand: पहाड़ में हाथी चढ़ाने के लिए बसपा ने बनाए दो जोन, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 04 Feb 2025 01:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:27 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी ने पौड़ी और टिहरी जोन में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।

विज्ञापन
BSP Bahujan Samaj Party handed over responsibility to the officials in Pauri and Tehri zone Uttarakhand
बीएसपी सुप्रीमो मायावती। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहाड़ में हाथी चढ़ाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने दो जोन बनाए हैं। इनमें अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने बताया कि पौड़ी जोन में विधायक लक्सर हाजी मोहम्मद शहजाद, प्रदेश महासचिव नाथीराम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश प्रभारी मदन लाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश नेगी और पूर्व जिला प्रभारी अनूप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Live-In Relationship: राजधानी देहरादून के दो जोड़ों ने मांगी संग रहने की अनुमति, UCC पोर्टल पर किया आवेदन
विज्ञापन


टिहरी जोन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल, प्रदेश सचिव संजय खत्री, सदस्य कार्यकारिणी अमरजीत, वरिष्ठ नेता सुशील पांडे, राम कुमार राणा और मनीराम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेश पर ये जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed