Lockdown Uttarakhand: 24 हजार और श्रमिकों के खातों में पहुंचे एक हजार रुपये
- प्रदेश में एक लाख से अधिक श्रमिकों को मिल चुकी हैं धनराशि
- रियायत: पंजीकरण के लंबित आवेदनों वाले श्रमिकों को भी मिलेगी राहत राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रम विभाग ने सोमवार को भवन निर्माण से जुड़े करीब 24 हजार और श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये की राहत राशि डाल दी। इसी के साथ श्रम विभाग ने पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए छह माह की छूट भी दी है।
सोमवार को बैंकों के खुलने के साथ ही श्रम विभाग के अधिकारियों ने बैंकों के साथ मिल कर काम करना शुरू किया। देर शाम मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 24519 श्रमिकों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए।
भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव दमयंती रावत ने बताया कि प्रदेश में अब एक लाख से अधिक श्रमिकों के खाते में यह राशि जमा कर दी गई है। प्रदेश में तीन लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिक हैं। बैंकों की ओर से डीबीटी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
यह भी साफ कर दिया गया है कि नवीनीकरण में भी रियायत दी गई है। किसी श्रमिक का पंजीकरण के नवीनीकरण का आवेदन अगर विभाग के पास लंबित है तो उसको भी एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी के साथ पंजीकरण के लिए तीन माह की बाध्यता में भी रियायत दे दी गई है।
कहां कितने मरीजों को राहत
देहरादून............5410
टिहरी................532
उत्तरकाशी.........870
ऊधमसिंह नगर.....4100
पिथौरागढ़ ..........1861
चंपावत........... 639
पौड़ी.........515
रुद्रप्रयाग..........533
चमोली............1054
हरिद्वार............1395
नैनीताल...........2110
अल्मोड़ा ............3906
बागेश्वर................1594
लगातार किया जा रहा है काम
श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये जारी करने पर लगातार निगाह रखी जा रही है। अभी तक एक लाख से अधिक श्रमिकों के खाते में यह राशि डाली जा चुकी है।
- हरक सिंह रावत श्रम मंत्री
बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं को दी छूट
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से उपभोक्ताओं को 10 रुपये का निशुल्क टॉकटाइम दिया गया है। साथ ही रिचार्ज की वैलिडिटी भी 20 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। यह फैसला लॉक डाउन के कारण उपभोक्ताओं को आंशिक राहत देने के रूप में लिया गया है।