{"_id":"59970b814f1c1be66c8b4715","slug":"bsc-student-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में एडमिशन के 15 दिन बाद छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में एडमिशन के 15 दिन बाद छात्र ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
suicide
देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में 15 दिन पहले एडमीशन लेने वाले छात्र ने बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था।
विज्ञापन
हालांकि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बदायूं के चितरी गांव निवासी आरेन्द्र सिंह (17) बीएफआईटी कॉलेज सुद्दोवाला में 15 दिन पहले बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन लिया था।
विज्ञापन
आरेन्द्र कॉलेज के पास ही फ्रेंड्स हास्टल में रहता था। शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे तक छात्र के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथियों को शक हुआ। खिड़की से झांका गया तो आरेन्द्र फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। प्रेमनगर एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि जांच में पता चला कि आरेन्द्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था। हालांकि कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।