{"_id":"a1efb0543b7e42bdfcd0544d5489c7a3","slug":"brothers-kill-in-road-accident-on-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात
अमर उजाला, देवप्रयाग/ज्योलीकोट
Updated Thu, 02 Jan 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के भानियावाला से हिंडोलाखाल पुरानी इंडिगो कार खरीदने आए दो सगे भाईयों की कार का ट्रायल लेते समय खाई में गिरने से मौत हो गई। नए साल का सूरज भाइयों पर भारी बन कर आया।
विज्ञापन
बाइक खाई में गिरने से मौत
वहीं कुमाऊं में नैनीताल से पार्टी मनाकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक खाई में गिरने से मौत हो गई। इनमें एक घर का इकलौता बेटा था।
पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भानियावाला निवासी सोबन सिंह (62 वर्ष) और उनका छोटा भाई विक्रम सिंह (55 वर्ष) अपने पैतृक गांव सिसांई में किसी परिचित से वाहन खरीदने आए थे।
विज्ञापन
बुधवार को करीब 5 बजे इंडिगो कार का ट्रायल लेने दोनों भाई और लंगूर गांव का गिरीश चंद्र निकले। ट्रायल लेते समय हिंडोलाखाल से 500 मीटर आगे अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
पढ़ें,मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव
दुर्घटना में दोनों सगे भाइयों की मौत मौके पर हो गई। वाहन में सवार तीसरा व्यक्ति गिरीश चंद्र घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
50 फीट गहरी खाई में जा गिरे
वहीं भोटिया पड़ाव निवासी पंकज डेनिस (21) और उसका चचेरा भाई फतेहपुर निवासी अखिलेश डेविड मंगलवार दोपहर बाइक से नैनीताल गए थे।
पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम
उनके साथ एक अन्य रिश्तेदार सूरज भी अलग बाइक पर था। नैनीताल घूमने के बाद रात करीब नौ बजे ये लोग वापस लौटे।
इस दौरान सूरज किसी काम से धानाचूली के पास रुका। जबकि अखिलेश और पंकज आगे निकल गए। आमपड़ाव के पास बैंड पर उनकी बाइक अचानक सड़क किनारे बनी पैराफिट से जा टकराई और दोनों छिटक कर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरे।
पढ़ें,अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!
पंकज की मौके पर ही मौत हो गई और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूरज ने कुछ देर बाद उनकी तलाश शुरू की। किसी से हादसे की जानकारी मिली तो वह वापस लौटा। रास्ते में पंकज की बाइक पड़ी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अखिलेश को करीब एक घंटे बाद बाहर निकाला, जबकि अंधेरे की वजह से पंकज का शव नहीं मिल पाया। सुबह उजाला होने पर उसका शव नीचे नदी से निकाला गया।