फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brothers and sister-in-law's case on the death of the girl

युवती की मौत पर भाईयों व भाभी के खिलाफ हत्या का केस

Wed, 22 Dec 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Brothers and sister-in-law's case on the death of the girl
एक युवती की मौत के बाद उसके दो भाइयों और भाभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती का पिछले दिनों खेतों में शव मिला था, जिसकी सोशल मीडिया पर फोटो देखकर शिनाख्त उसके जीजा ने की थी। वह अब जीजा की शिकायत पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को रायपुर थाना क्षेत्र के सोडा सरोली गांव में एक युवती का शव मिला था। शव को पत्थरों के नीचे दबाया गया था। इसकी शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर दिया। शव काफी दिन पुराना था। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद मुनटुन भग निवासी राजीवन नगर ने उसकी शिनाख्त की। बताया कि वह रिश्ते में उसकी साली है, जिसका नाम रीना है। उसने पुलिस को बताया कि रीना अक्तूबर में बिहार से देहरादून आई थी। वह यहां पर अपने भाई सुभाष, संदीप व सुभाष की पत्नी फूल कुमारी के साथ रहती थी।
विज्ञापन

मुनटुन ने पुलिस को बताया कि सुभाष से उसकी गत छह नवंबर को बात हुई थी। उसने बताया था कि रीना तो बिहार चली गई है। जब उसने फोटो देखा तो मुनटुन ने रीना के घर पर पता किया। बताया गया कि रीना नहीं बल्कि संदीप (रीना का भाई) अकेले ही घर पहुंचा है। उन्होंने भी यह सोच लिया कि रीना अपने भाई के साथ देहरादून में ही है। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि इस तहरीर के बाद सुभाष, संदीप और फूल कुमारी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed