फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   brother committed suicide in sister's marriage.

बहन के फेरों से पहले भाई ने लगा ली फांसी, डोली के बाद घर से उठी अर्थी

Thu, 11 Aug 2016 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर/गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर/गदरपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 08:06 AM IST
विज्ञापन
brother committed suicide in sister's marriage.
डांस फ्लोर पर कहासुनी से था क्षुब्ध - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के रुद्रपुर क्षेत्र स्थित एख गांव में मंगलवार को बहन की शादी की तैयारी के दौरान पिता से कहासुनी के बाद पुत्र ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। घटना से पूरा गांव सकते में है।

विज्ञापन


पिपलिया गांव के गोविंद विश्वास की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। डीजे पर डांस को लेकर गोविंद विश्वास और पुत्र गौतम (20) के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में डांट से नाराज गौतम घर से यह कहकर चला गया कि वह अभी कुछ देर में वापस आ जाएगा। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज की।

विज्ञापन

बेटी की विदाई के बाद उठी बेटे की अर्थी

brother committed suicide in sister's marriage.
मौत - फोटो : file

एक किलोमीटर दूर जंगल में जाकर देखा तो पीपल के पेड़ से गौतम शव लटक रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए। जिस घर में खुशियां छाई हुई थीं थोड़ी देर में वहां का माहौल मातम में बदल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की विदाई के बाद जवान बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बहन का रो-रोकर बुरा हाल

brother committed suicide in sister's marriage.
राखी पर आने वाली थी बहन - फोटो : Getty Images

बहन की शादी की तैयारी में विगत कई दिनों से जुटा भाई विदाई तक नहीं देख पाया। बहन की बारात दरवाजे पर खड़ी थी। भाई की मौत के बाद बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। 

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सपना टूटा
एक सप्ताह बाद ही रक्षाबंधन का त्योहार है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के सपने देख रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी डोली के साथ ही भाई की अर्थी भी उठेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed