फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bride told something shocking to groom before marriage

शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने दुल्हे से कह दिया कुछ ऐसा, कि उड़ गए सबके होश

Mon, 19 Feb 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 19 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bride told something shocking to groom before marriage
bride hands

शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने दुल्हे से कुछ ऐसा कर दिया कि सबके होश उड़ गए। इसके बाद ऐसा हंगामा हुआ कि सब दोनों परिवार थाने पहुंच गए।

विज्ञापन


शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने शादी से ना कह दी। दुल्हन की ना के बाद कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों के बीच खूब नोंकझोंक हुई। एक- दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए गए। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने एक- दूसरे के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


लक्सर के गांव फतवा के एक युवक की शादी रानीपुर क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। कनखल क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत युवक की शादी 19 फरवरी को होने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन रविवार की शाम दुल्हन ने शादी के लिए न कह दी। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष को यह बात बताने पर वह सन्न रह गए। आनन फानन में युवक पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष के घर पहुंच गए।

Bride told something shocking to groom before marriage

हंगामा होने पर बात इतनी बढ़ी कि युवक पक्ष सीधे कोतवाली पहुंच गया। इधर, पीछे पीछे दुल्हन पक्ष भी कोतवाली पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे।

दुल्हन पक्ष ने दहेज की मांग करने का आरोप लगाया। वहीं दूल्हे पक्ष ने इसे खारिज करते हुए दुल्हन पक्ष ही कई गंभीर आरोप जड़ दिए। उनका कहना था कि जब शादी करनी ही नहीं थी तो रजामंदी क्यों की गई थी।

देर रात पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष चले गए। सोमवार को बारात नहीं आई, न ही कोई पक्ष कोतवाली अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। इधर, कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, दोनों पक्ष के बीच बातचीत का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed