{"_id":"6325ba0b021d244ec233e6d2","slug":"bribe-cantt-board-employees-on-remand-for-three-days-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कैंट बोर्ड के दोनों कर्मचारी तीन दिन की रिमांड पर, सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कैंट बोर्ड के दोनों कर्मचारी तीन दिन की रिमांड पर, सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में किया पेश
Sat, 17 Sep 2022 05:45 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:45 PM IST
सार
सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि आरोपियों के संपर्क में कुछ अधिकारियों से होने की भी आशंका है। ऐसे में उनसे पूछताछ की जानी है। इसके अलावा उनके लॉकर और अन्य संपत्तियों के संबंध में भी जांच की जानी है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए कैंट बोर्ड के दोनों कर्मचारियों को सीबीआई ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड में सीबीआई दोनों की संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को देहरादून कैंट बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा और लिपिक (कर) रमन अग्रवाल को मकान का दाखिल खारिज कराने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...भर्ती घोटले को लेकर आक्रोश: मंत्री प्रेमचंद्र के काफिले को दिखाए काले झंडे, हिरासत में लिए कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों को विशेष न्यायाधीश सीबीआई की अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि आरोपियों के संपर्क में कुछ अधिकारियों से होने की भी आशंका है। ऐसे में उनसे पूछताछ की जानी है। इसके अलावा उनके लॉकर और अन्य संपत्तियों के संबंध में भी जांच की जानी है। लिहाजा दोनों का चार दिन का रिमांड दिया जाए। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। अब सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन