फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Breathing patients need to be alert in cold

ठंड में सांस के रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत

Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Breathing patients need to be alert in cold
मौसम बदल रहा है। पिछले कुछ दिन से ठंड बढ़ गई है। मौसम के बदलते मिजाज में डॉक्टर सांस के रोगियों को भी सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीडी चौधरी ने बताया कि मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का ज्यादा खतरा रहता है। आजकल वायरल फीवर, बच्चों को विंटर डायरिया होने की आशंका रहती है और सांस के रोगियों की भी समस्या बढ़ने लगती है। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को छाती में भारीपन की शिकायत हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को और सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
- ठंड से बचें और ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।
- गुनगुना पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
- प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
- पूरे और गर्म कपड़े पहनें। सुबह की सैर धूप निकलने के बाद ही करें।
- जो लोग ब्लड प्रेशर, इनहेलर या अन्य कोई दवा ले रहे हों तो दवा बंद या डोज कम-ज्यादा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed