फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   break on mdda building dehradun.

आशियाने के सपने पर बायलॉज का ब्रेक

Wed, 21 Oct 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Oct 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
break on mdda building dehradun.

देहरादून के लोगों के आशियाने के सपने पर फिलहाल बायलॉज ने ब्रेक लगा दिया है।

विज्ञापन


बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन प्रस्ताव लटका होने के चलते प्राधिकरण नक्शे पास नहीं कर रहा है। सड़क को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के चलते यह परेशानी हो रही है। वहीं अधिकारी जल्द ही बॉयलॉज में संशोधन का दावा कर रहे हैं।

एमडीडीए बिल्डिंग बायलॉज के आधार पर ही आवासीय और व्यावसायिक भवनों के नक्शे पास करता है। लेकिन 2015 में चार साल बाद संशोधित बायलॉज लागू किया गया। इसके बाद करीब 180 संशोधन सामने आए। जिनमें सबसे ज्यादा सड़क समेत अन्य बिन्दुओं पर थे।
विज्ञापन


जून में यह प्रस्ताव संशोधन के लिए भेजा गया। जिसके अनुसार, सड़क की न्यूनतम चौड़ाई करीब 19 फीट होनी ही चाहिए। इससे पूर्व न्यूनतम सड़क का प्रावधान नहीं था। अभी तक संशोधन न होने के चलते सभी नक्शे या तो लंबित पड़े हैं या लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की लापरवाही के कारण बायलॉज संशोधन का प्रस्ताव लंबित पड़ा है। इससे लोगों के नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। एमडीडीए सड़कों पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की बात कहते हुए नक्शे पास नहीं कर रहा है।

- सुनील घिल्डियाल, प्रवक्ता, उत्तराखंड ड्राफ्ट्समैन एवं इंजीनियर्स एसोसिएशन

बायलॉज में जरूरी संशोधन कर फाइल मंजूरी के लिए शासन को भेजी जा चुकी है। हमारे स्तर से सभी संशोधनों को मंजूरी मिल चुकी है। अब शासन को इस पर निर्णय लेना है। शासन से मंजूरी बनने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- एसके पंत, वरिष्ठ नगर नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed