{"_id":"5a8e73594f1c1bbb218b46d7","slug":"boy-took-suicide-step-for-new-cloth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने कपड़े नहीं दिलवाए तो टेंशन मे आया लड़का और उठाया आत्मघाती कदम, पढ़ें चौंकाने वाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने कपड़े नहीं दिलवाए तो टेंशन मे आया लड़का और उठाया आत्मघाती कदम, पढ़ें चौंकाने वाला मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:10 AM IST
विज्ञापन
मां ने किया था नए कपड़े दिलवाने का वादा
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में 12वीं के एक छात्र ने मां द्वारा नए कपड़े दिलवाने का वादा पूरा न करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
उसने किचन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि कपड़ों की मांग पूरी न होने को लेकर तनाव में था।
विज्ञापन
प्रेमनगर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि कोल्हूपानी में रहने वाले छात्र मुकुल कुमार (18) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Trending Videos
कमरे की तलाशी में किसी तरह की सुसाइड नोट नहीं मिला
बराबर वाले कमरे में सोई हुई थी मां
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किचन में पंखे के कुंडे से लटके शव को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी में किसी तरह की सुसाइड नोट नहीं मिला।
एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि मुकुल सरस्वती विद्या मंदिर प्रेमनगर में इंटर का छात्र था। बराबर वाले कमरे में उसकी मां सोई हुई थी। इसी दौरान मुकुल ने फांसी लगा ली।
जांच पड़ताल में पता चला है कि मुकुल ने कुछ कपड़ों की मांग की थी। मां ने उसे जल्द कपड़े दिलाने को कहा था। इसी बात को लेकर वह थोड़ा तनाव में था। मुकुल के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां पौंधा स्थित एक हॉस्टल में वार्डन हैं।