फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy shot Himself Unawares during Hunt in kotdwar only son in family 

उत्तराखंड: शिकार करने के लिए खोली बंदूक से चली गोली, युवक की मौत, घर का था इकलौता चिराग

Thu, 09 May 2019 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Boy shot Himself Unawares during Hunt in kotdwar only son in family 
मृतक आकाश - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार भाबर के पश्चिमी झंडीचौड़ में बुधवार देर शाम एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। तीन युवक गांव के पास के जंगल में पिकनिक मनाने गए थे, जहां शिकार के लिए बंदूक को खोलते समय गोली चल गई और एक युवक के गले में लग गई।

विज्ञापन


जिससे शरीर में कई जगह छर्रे लग गए। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने अब तक की जांच के हवाले से बताया कि बुधवार शाम पश्चिमी झंडीचौड़ निवासी आकाश (24) पुत्र स्व. हरीश चंद्र अपने दो साथियों करन और संजय के साथ पास के जंगल में गए थे।
विज्ञापन


उनका इरादा वहां जंगली मुर्गें का शिकार कर पिकनिक मनाने का था। आकाश के पास एक अवैध बंदूक थी। जैसे ही आकाश ने फायरिंग के लिए बंदूक खोलनी चाही, बंदूक से गोली चल गई और उसके गले में धंस गई। घटना से उसके दोनों साथी बुरी तरह घबरा गए। एक युवक ऑटो कर आकाश को अस्पताल लेकर गया तो दूसरे ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में छोड़कर घर चला गया दोस्त

रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया तो उसका दोस्त बुरी तरह घबरा गया। वह अस्पताल में उसे छोड़ घर चले गए। डाक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 

बुधवार रात को ही कोतवाल मनोज रतूड़ी और एसएसआई प्रदीप सिंह नेगी की अगुुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मृतक और उसके दोस्त का मोबाइल बरामद किया।

दोनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर बंदूक भी बरामद कर ली। ब़ृहस्पतिवार को पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम से पहले पुलिस ने शव का एक्सरे भी कराया, जिसमें उसके शरीर में पांच छर्रें लगे हुए पाए गए। पुलिस ने मामले को महज एक हादसा करार दिया। 

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में है मां

पश्चिमी झंडीचौड़ निवासी मृतक आकाश अपने घर का इकलौता चिराग था। तीन बहनों के इकलौते भाई आकाश की मौत से जहां उसकी मां अनीता देवी सदमे में हैं, वहीं बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को जहां इस मामले में किसी तरह की साजिश नजर नहीं आ रही है, वहीं मां अनीता देवी को हादसे के पीछे मृतक के ससुरालियों की साजिश लग रही है। अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि आकाश ने दो साल पूर्व गांव की ही एक लड़की से लव मैरिज की थी और उसका एक नौ माह का बेटा भी है।

उसके ससुराली विवाह से खुश नहीं थे। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच अनबन चल रही थी। हालांकि आकाश के ससुरालियों ने उसकी मां के संदेह को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया। मृतक आकाश के परिजन जहां बंदूक को ससुराल से लाने की बात कर रहे हैं, वहीं उसके ससुर रामकिशन ने बंदूक के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed