{"_id":"59a06dfc4f1c1bb87e8b4a12","slug":"boy-from-west-bengal-died-in-valley-of-flowers-due-to-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की घाटी में हार्ट अटैक से पश्चिम बंगाल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की घाटी में हार्ट अटैक से पश्चिम बंगाल के युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों की घाटी के पैदल मार्ग पर हृदयगति रुकने से एक युवा पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बृहस्पतिवार को फ्लांस देवनाथ (32) पुत्र हरिपद, निवासी देवनाथ फटनाला, ईस्ट झा नगर, पश्चिम बंगाल अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ फूलों की घाटी की सैर पर गया था।
विज्ञापन
घाटी की सैर के बाद शाम करीब छह बजे लौटते वक्त पैदल मार्ग पर फ्लांस को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर शुक्रवार को गोविंदघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन