{"_id":"59a05f374f1c1bc9218b473b","slug":"boy-death-due-to-lightning-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आकाशीय बिजली गिरने से 25 साल के युवक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आकाशीय बिजली गिरने से 25 साल के युवक की मौत, महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल पूछा। तहसील डोईवाला के दूरस्थ थानों न्याय पंचायत के धारकोट चमोलीगढ गांव में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह तेज हवा और बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में एक युवक और महिला आ गए। उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान ने बताया कि संबधित लेखपाल से मिली जानकारी के अनुसार राकेश 25 पुत्र जय सिंह के ऊपर बिजली गिर गई।
विज्ञापन
उस वक्त वह खेतों में काम करने के लिए जा रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला बाला देवी भी घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में पहुंचाया गया। एसडीएम डोईवाला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।