फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy changed gender her serious allegations on police

लिंग परिवर्तन कर महिला बनी पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, कहा ‘मेरे खिलाफ पुलिस कर रही षड़यंत्र’

Sun, 01 Sep 2019 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
boy changed gender her serious allegations on police
प्रतीकात्मक

लिंग परिवर्तन कराने के बाद महिला बनी कोटद्वार निवासी पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसके साथ दुष्कर्म करने वाले के साथ मिल गई है और अब उसे फंसाने को षड्यंत्र कर रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि आरोपी उन्हें फोन पर धमका रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने 17 जुलाई को कोटद्वार कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर की, जिसके जवाब में जांच अधिकारी ने जांच अपेक्षित नहीं लिखकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

 

आरोपी ने पीड़ित को फोन पर धमकाया

आरटीआई से सूचना मांगने के बाद 10 अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन दोबारा जांच पहले वाले एसआई को सौंप दी, जबकि वे पहले ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर रिपोर्ट दे चुके थे कि जांच अपेक्षित नहीं है। 

ऐसे में उनसे निष्पक्ष जांच की अपेक्षा नहीं की जा सकती। पीड़िता ने केस में अब तक पांच जांच अधिकारी बदलने पर हैरानी जताई है और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। हाईकोर्ट ने पूर्व में अपने एक आदेश में याची को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक महिला मानने को कहा है। पीड़िता के अनुसार इस मामले में कोटद्वार निवासी एक युवक ने पुलिस में तहरीर दी कि आरोपी ने उनका मोबाइल छीनकर पीड़ित को फोन पर धमकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed