{"_id":"92c5f28e502ca8cd22968bf134d5f759","slug":"boy-beaten-bye-shop-keeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान चुराने पर मासूम को नंगा कर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान चुराने पर मासूम को नंगा कर पीटा, केस दर्ज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Oct 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के सेवला कलां चौक पर सामान चुराने पर मासूम को नंगा कर पीटने के मामले में पुलिस ने जनरल स्टोर मालिक और उसके दो बेटों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, आईएसबीटी चौकी प्रभारी मनमोहन नेगी ने पथराव करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पटेलनगर के सेवला कलां में शुक्रवार रात जनरल स्टोर के मालिक किशन कक्कड़ ने दो बेटों की मदद से सामान चुराने वाले बालक को नंगा कर पीटा था। विरोध में लोगों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
कार्रवाई में आनाकानी को लेकर प्रदर्शनकारियों का पुलिस से टकराव हो गया। भीड़ द्वारा पत्थरबाजी करने पर पुलिस ने लाठियां फटकार उन्हें खदेड़ा था। देर रात तक मामले में हंगामा हुआ था। शनिवार को पुलिस ने मासूम की पिटाई मामले में किशन कक्कड़ और उसके दो बेटों योगेश और कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन