फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boxers of Social Baluni School excelled, won 12 medals

Dehradun News: सोशल बलूनी स्कूल के बॉक्सरों का जलवा, जीते 12 पदक

Sat, 04 Jan 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Boxers of Social Baluni School excelled, won 12 medals
Iयुवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड, पांच सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। पुरुष वर्ग में मोहित भंडारी और महिला वर्ग में वंशिका चारण ने स्वर्ण पदक जीता। एकेडमी के कोच प्रदीप कुमार ऐरी के मार्गदर्शन में 13 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्ग में देहरादून टीम का प्रतिनिधित्व किया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

I
Iएनएसएस के विशेष शिविर का हुआ आयोजनI
Iएनएसएस इकाई की ओर से महादेवी कन्या पाठशाला में आयोजित सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन में नशामुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत सत्र में सर्व प्रथम छात्रों ने विद्यालय परिसर की सफाई अभियान में भाग लिया। जिला समन्वयक डीआर रवि ने शिविर का निरीक्षण किया और नशामुक्ति के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण दिया। शिविर की शुरुआत दो जनवरी को प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह खत्री, दीपक चंद, और जिला समन्वयक धीरज रवि के प्रेरक उद्बोधन से हुई थी। शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी किरण सिंह ने छात्रों को अनुशासन, सामूहिकता और सामाजिक जीवन के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यह शिविर छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक आदतों को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed