फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Botanists developing new species of neem

नीम की नई प्रजातियां विकसित कर रहे वनस्पति विज्ञानी

Thu, 24 Jun 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Botanists developing new species of neem
अरविंद सिंह। नीम के अधिक से अधिक पेड़ों को लगाकर प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ ही उच्च गुणवत्ता के तेल के लिए नीम की नई प्रजातियों को विकसित किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को सौंपी गई है। केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पहल पर वैज्ञानिक पहले चरण में छह प्रजातियों को विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक केंद्र सरकार के निर्णय के मुताबिक देश में यूरिया का उत्पादन करने वाली तमाम इकाइयों को यूरिया खाद बनाते समय नीम की कोटिंग करना अनिवार्य है। ताकि, यूरिया खाद का खेती से इतर अन्य जगहों पर दुरुपयोग न हो सके, लेकिन वनस्पति विज्ञानियों का मानना है कि उत्तराखंड समेत देश में नीम की जितनी प्रजातियां पाई जाती हैं, उनके तेल निकलने का प्रतिशत और कड़वाहट कम है। ऐसे में वनस्पति विज्ञानी ऐसी प्रजातियों को विकसित करने में जुटे हैं, जिनमें अधिक बीजों के साथ ही अधिक तेल का उत्पादन हो और उनके तेल में जादीरिफ़्टिन रसायन की मात्रा अधिक हो। ताकि, तेल अधिक कड़वा हो।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि छह नई प्रजातियों पर काम किया जा रहा है, जिसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। जल्द ही इस संबंध में केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
देश में होता है सात लाख टन तेल का उत्पादन
आंकड़ों पर नजर डालें तो फिलहाल देश में हर साल 35 लाख टन नीम के बीज के साथ ही सात लाख टन नीम के तेल का उत्पादन होता है। जबकि, साल 1980 में महज डेढ़ लाख टन नीम के तेल का उत्पादन होता था। आने वाले समय में नीम के तेल का उत्पादन और अधिक बढ़ेगा।
---
केरल से लेकर उच्च हिमालई क्षेत्रों तक पाया जाता है नीम
वनस्पति विज्ञानियों के अनुसार नीम का पेड़ केरल से लेकर हिमालय की पहाड़ियों तक पाया जाता है। जबकि, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उड़ीसा समेत देश के मध्य भाग में भी नीम बहुतायत में पाया जाता है।

---
नीम के तेल का कई औषधियों में होता है प्रयोग
नीम का पेड़ बहुउद्देशीय होता है। नीम के तेल का इस्तेमाल मलेरिया, बुखार, दर्द और गर्भनिरोधक दवाइयां बनाने के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन के सामानों में भी होता है। वहीं, नीम की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने में भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed