{"_id":"69d2d1d898cc7e012106a934","slug":"bookings-for-the-kedarnath-helicopter-service-will-be-accepted-exclusively-through-irctc-dehradun-news-c-5-drn1043-938810-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिर्फ आईआरसीटीसी से ही होगी\nकेदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिर्फ आईआरसीटीसी से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 अप्रैल से आईआरसीटीसी बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी
- पहले चरण में 20 दिन की यात्रा के लिए की जाएगी बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।
रविवार को यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में आईआरसीटीसी अधिकारियों के साथ टिकट बुकिंग व्यवस्था पर बैठक हुई। 21 अप्रैल से शुरू होने वाली शटल सेवा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। इस बार हेली सेवा के लिए यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से आठ रूटों पर चार ऑपरेटरों का चयन किया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हेली टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए इस वर्ष शत प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। 10 या 11 अप्रैल से आईआरसीटीसी बुकिंग पोर्टल को खोला जाएगा। 20-20 दिन के स्लॉट में चरणबद्ध तरीके से बुकिंग की जाएगी। मौसम व यात्रियों की संख्या का आकलन करते हुए अगले चरण की टिकट बुकिंग खोलने का निर्णय लिया गया। यूकाडा के सीईओ ने आईआरसीटीसी को शीघ्र ही बुकिंग पोर्टल अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शटल रद्द होने पर जल्द वापस मिलेगा किराया
बैठक में मौसम के कारण शटल रद्द होने पर यात्रियों को किराया वापस करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने पिछली यात्रा के दौरान यात्रियों के रिफंड में देरी का मुद्दा उठाया। इस पर यूकाडा ने आश्वस्त किया कि इस बार ऐसा करने होने पर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।