फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Booking started for Vande Bharat, long waiting on the first day

Dehradun News: वंदे भारत के लिए बुकिंग शुरू, पहले ही दिन लंबी वेटिंग

Sat, 27 May 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Booking started for Vande Bharat, long waiting on the first day
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग की प्रकिया शुक्रवार को शुरू कर दी गई। दून से आनंद विहार के बीच चलने वाली यह ट्रेन 29 मई से नियमित रूप से दौड़ेगी। यात्री रेलवे स्टेशनों के काउंटर या फिर आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करा रहे हैं। पहले दिन से ही ट्रेन में टिकट को लेकर वेटिंग भी शुरू हो गई है। सबसे अधिक वेटिंग दून से दिल्ली और मेरठ के लिए चल रही है।
विज्ञापन

25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इसके बाद 26 मई से टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। आठ कोच वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन में ईकोनॉमी क्लास और चेयर कार कोच को मिलाकर 530 सीटें हैं। यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर सभी छह दिन चलेगी।
विज्ञापन


चार जून को सबसे अधिक वेटिंग
वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की अपेक्षा ईकोनॉमी क्लास में सफर करने को लेकर अधिक उत्साह नजर आ रहा है। ईकॉनोमी कोच में 104 सीट हैं। इसमें पहले दिन यानी 29 मई को दून से दिल्ली के लिए 15 वेटिंग आ गई है। इसी तरह चेयर कार में 396 सीटें हैं, इसमें 29 मई को दिल्ली के लिए 29 वेटिंग पहुंच गई है। सबसे ज्यादा बुकिंग 4 जून के लिए हुई है। दरअसल इस 4 जून को रविवार है, इसके चलते 4 जून को ट्रेन में रूड़की से ही वेटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
यह है टिकटों की स्थिति
देहरादून से मुजफ्फरनगर
तिथि ईकोनॉमी क्लास कुर्सी यान कोच

29 मई 15 वेटिंग 41 वेटिंग

30 मई 5 वेटिंग 24 वेटिंग

1 जून 1 वेटिंग 131 सीटें उपलब्ध

2 जून 9 सीटें उपलब्ध 179 सीटें उपलब्ध

3 जून 15 सीटें उपलब्ध 158 सीटें उपलब्ध

4 जून दो वेटिंग 83 सीटें उपलब्ध
देहरादून से दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल
तिथि ईकोनॉमी क्लास कुर्सी यान कोच

29 मई 15 वेटिंग 41 वेटिंग

30 मई 5 वेटिंग 24 वेटिंग
1 जून 1 वेटिंग 123 सीटें उपलब्ध

2 जून 9 सीटें उपलब्ध 178 सीटें उपलब्ध

3 जून 15 सीटें उपलब्ध 156 सीटें उपलब्ध

4 जून 2 वेटिंग 71 सीटें उपलब्ध
--------

नोट: यह आंकड़ें 26 मई की शाम को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article