फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bomb blast in roorkee manglaur kabari shop

रुड़की: मंगलौर में हुआ बम ब्लास्ट, तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल, बम निरोधक दस्ता मौजूद

Fri, 19 Oct 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Updated Fri, 19 Oct 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in roorkee manglaur kabari shop
मंगलौर में कबाड़ी की दुकान में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान में जबर्दस्त विस्फोट होने से दुकान मालिक, पड़ोसी दुकानदार और तीन बच्चे गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां कबाड़ी और पड़ोसी की गंभीर हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी देहात और सीओ मंगलौर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोट की जांच की। वहीं, बम डिस्पोजल स्क्वॉयड (बीडीएस) की टीम ने भी मौका मुआयना किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर कस्बा निवासी जफरयाब की मोहल्ला किला में कबाड़ी की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर एक धातु की वस्तु को तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक जबर्दस्त विस्फोट हो गया।

विज्ञापन

धमाका सुनकर आसपास लोगों में भगदड़ मच गई

विस्फोट इतना तेज था जफरयाब उछलकर दूर जा गिरे। इतना ही नहीं पड़ोसी दुकानदार सोनू समेत सड़क से गुजर रहे तीन बच्चे आमिर, तौफीक और नदीम भी विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। तेज आवाज के साथ हुआ धमाका सुनकर आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने घायलों को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और घटना की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया। एसपी देहात ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। वहीं, विस्फोट होने पर जांच के लिए मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वॉयड और फिंगर एक्सपर्ट की टीम को भी बुला लिया गया।

टीम ने दुकान के अंदर बारीकी से जांच पड़ताल की। उधर, दुकान मालिक जफरयाब और पड़ोसी दुकानदार सोनू की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने भी अधीनस्थों से जानकारी ली और गंभीरता से जांच के निर्देश दिए।  

देर शाम मौके पर पहुंचीं एसएसपी 

एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर विस्फोट की जानकारी ली। साथ ही अधीनस्थों को क्षेत्र में सभी कबाड़ियों की दुकानों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।

विधायक ने घायलों का जाना हाल 
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन भी घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। विधायक ने घायलों के परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी ओर से पूरी मदद की जाएगी। साथ ही विधायक ने पुलिस से वार्ता कर मामले की जानकारी ली।  

विस्फोट से दहशत में लोग 
कस्बे में कबाड़ी की दुकान पर विस्फोट होने से लोगों में दहशत की स्थिति है। साथ ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।  घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोग अब भी दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि आसपास के मकानों की खिड़की और दरवाजे तक हिल गए।

विज्ञापन

आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली

कबाड़ी की दुकान में विस्फोट होने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही दुकान के अंदर पड़े कबाड़ की गहनता से जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी भी की।  

प्रथमदृष्टया लग रहा है कबाड़ी की दुकान में विस्फोट में किसी कंप्रेशर को तोड़ने के कारण हुआ है। यह भी जांच की जा रही है कि कबाड़ में आई कोई विस्फोटक चीज को तोड़ने से तो हादसा नहीं हुआ है। पुलिस की ओर से हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
- मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed