फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bolero fell into gorge at kotdwar pauri highway

उत्तराखंड: दिल्ली से बैजरो जा रहा सूमो वाहन गहरी खाई में गिरा, तीन की मौत और पांच घायल

Mon, 25 Feb 2019 12:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
bolero fell into gorge at kotdwar pauri highway
वाहन के उड़ गए परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तड़के नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर एक सूमो वाहन संख्या यूके12टीए0962 खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच यात्री घायल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बैजरो जा रहा एक सूमो वाहन नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर दुगड्डा से करीब 5 किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। हाईवे पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच यहा हादसा हुआ।
विज्ञापन


हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष हैं। सूमो यात्रियों को दिल्ली से बैजरो ला रही थी। बताया गया कि वाहन में एक ही परिवार के लोग सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घायलों को थाने के सरकारी वाहन से अस्पताल भेजा

सूचना पर निकटवर्ती चौकी से प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला, उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल बसंत कुमार मय राहत व बचाव उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
 

वाहन को सूरज सिंह गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रिख्वाड़ बीरोंखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल चला रहा था। घायलों को थाने के सरकारी वाहन से दुगड्डा अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शव को निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला चिकित्सालय कोटद्वार रवाना किया गया।

मृतक और घायलों के नाम

मृतक:
अरविंद सिंह रावत पुत्र मान सिंह रावत उम्र 36 वर्ष 
विनोद सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत निवासी उपरोक्त उम्र 62 वर्ष 
महेश्वरी देवी पत्नी आनंद सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष
(सभी निवासी चोरखंडा बैजरो थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल)

घायल:
नरेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत उम्र 27 वर्ष
यशवंत सिंह रावत पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 55 वर्ष
आनंद सिंह रावत पुत्र चरण सिंह रावत उम्र 56 वर्ष
दिनेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत उम्र 32 वर्ष 
सूरत सिंह गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाईं निवासी बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल (चालक गंभीर घायल)
(सभी निवासी चोरखंडा बैजरो थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed