फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Block level science festival was organized in Cantt Inter

Dehradun News: विज्ञान ड्रामा में जीआईसी क्वानू ने मारी बाजी

Wed, 11 Oct 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Block level science festival was organized in Cantt Inter

विज्ञापन



Iविज्ञान महोत्सव में प्रियांशु, रिंकू, अंकुश, खजान रहे प्रथमI

कैंट इंटर काॅलेज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 23 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी दानू ने किया। छात्रों ने मोटे अनाज पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी क्वानू प्रथम, जीआईसी अटाल द्वितीय और हाईस्कूल मलेथा तृतीय रहा। स्वास्थ्य विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में जीआईसी मेहरावना के प्रियांशु रावत प्रथम, जीआईसी क्वांसी की प्रीति रावत द्वितीय और हाईस्कूल मिंडाल की कृतिका तृतीय रही।



कृषि विषय पर जीआईसी चिल्हाड़ की रिंकू बिजल्वाण, जीआईसी अटाल की अंशिका उनियाल और जीआईसी केराड़ की निहारिका चौहान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। संचार एवं परिवहन में जीआईसी ग्वांसा पुल के अंकुश चौहान पहले, जीआईसी सावड़ा की सुजल क्षेत्री दूसरे और जीआईसी त्यूणी के प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


संगणात्मक चिंतन में जीजीआईसी कोटी कनासर के खजान सिंह प्रथम रहे। संचालन ब्लाॅक विज्ञान समन्वयक संजय मौर्य ने किया। महोत्सव के आयोजन में सह समन्वयक तिलक सिंह चौहान, खुशीराम जोशी, शमशेर सिंह चौहान, रूप सिंह चौहान, राकेश मैठाणी, लक्ष्मी सिमल्टी विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed