{"_id":"545975ef924235b66832a4d542db4341","slug":"blast-in-army-truck-in-cantt-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आर्मी ट्रक में हुआ विस्फोट, 3 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आर्मी ट्रक में हुआ विस्फोट, 3 जवान घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 May 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के कैंट एरिया में सेना के एक वाहन में विस्फोट हो गया। विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए हैं। विस्फोट किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे वीरपुर कैंट क्षेत्र से गोरखा रायफल्स का एक ट्रक सब्जी लेने जा रहा था। ट्रक में ड्राइवर समेत चार जवान बैठे हुए थे। ट्रक थोड़ा दूर ही चला था कि ट्रक के पीछ के हिस्से में धमाका हो गया।
विज्ञापन
विस्फोट की चपेट में आने से एक जवान सुनील तमंग (रायफल मैन) की हथेली उड़ गई। सुनील के पीछे बैठे दो अन्य जवान भी घायल हो गए। तीनों घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विस्फोट में ड्राइवर सुरक्षित होने की सूचना है।
विज्ञापन
इलाका सील, आवाजाही पर रोक
विस्फोट की सूचना मिलते ही सेना तथा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके में किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति बम स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंचकर काम शुरू कर दिया। इंटेलीजेंस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी इकठ्ठा करने में जुट गई हैं।
बताया दुर्घटना
सेना के हवाले से कहा जा रहा है कि यह एक दुर्घटना थी। ट्रक के अंदर विस्फोटक रखा हुआ था जिसमें विस्फोट हो गया। लेकिन विस्फोटक ट्रक के अंदर क्यों रखा गया था और क्या जवानों को इस बारे में जानकारी थी या नहीं, इस बारे में नहीं बता पा रहे हैं।